गोंडा

तहसील क्षेत्र कर्नलगंज में खुलेआम हरियाली पर चल रहा है आरा, प्रशासन मूकदर्शक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कर्नलगंज / गोंडा। उत्तरप्रदेश प्रदेश की योगी सरकार व उनके आला अधिकारी जहां एक ओर प्रदेश में रिकॉर्ड पौधारोपण का दावा करते हुए अपनी पीठ थपथपा रहें हैं और पर्यावरण एवं हरियाली की सुरक्षा का बखान करते नहीं अघा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तहसील क्षेत्र कर्नलगंज में हरियाली के दुश्मन कहे जाने वाले लकड़कट्ट संबंधित विभाग एवं प्रशासनिक जिम्मेदार लोगों को निश्चित चढ़ावा चढ़ाते हुए उनके अवैध संरक्षण में प्रायः खुलेआम बड़े पैमाने पर बिना परमिट के हरे भरे पेड़ों पर आरा चलाते हुए ढेर के रूप में इकठ्ठा कर वाहनों पर लादकर उन्हें निर्धारित स्थानों पर पहुंचाते हुए हरियाली को नष्ट कर सरकार के दावे की हवा निकाल रहे हैं,वहीं स्वयं और जिम्मेदारों की तिजोरियां भर रहे हैं।जिससे पुलिस व वन विभाग के अधिकारी जानबूझकर अनजान बने रहकर मूकदर्शक बने हुए हैं। इसकी हकीकत धरातल पर देखी जा सकती है।मामला तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के ग्राम बालपुर जाट का है जहां शीशम के कई हरे पेड़ पर आरा चलना और उनके बड़े बड़े बोटों का ढेर देखने को मिल रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको गांव के ही दबंग पुलिस विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत है उन्हीं चौकीदार की ही दबंगई की वजह से गांव में हरा भरा शीशम का पेड़ बिना ही परमिट के कटवा दिया गया,प्रायः हरियाली पर आरा चलाते हुए हरे भरे पेड़ों को नष्ट करने का धंधा जोरों पर है जो स्थानीय जिम्मेदार प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के नाक के नीचे विभिन्न स्थानों पर फल-फूल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button