गोंडा

तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

करनैलगंज / गोण्डा। ग्राम सोनवार में तालाब की भूमि पर अवैध रूप से वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण पर गुरुवार को प्रशासन का बुलडोजर जमकर गरजा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान हल्का विरोध भी हुआ लेकिन पुलिस प्रशासन के सामने अवैध निर्माण करने वालों की एक नहीं चली।

तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा ने बताया कि सोनवार गांव में गाटा संख्या 378 में ननकू, शकील, मुस्तकीम, अलीकौशर, नईम व गाटा संख्या 377 में नूर अहमद, हैदर द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की गयी। जांच में गाटा संख्या तालाब की पाया गया जिस पर लगातार अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे थे। नोटिस दिए जाने के बावजूदभीअतिक्रमणकारियों ने न तो निर्माण गिराये न ही तालाब की जमीन से कब्जा छोड़ा। बीते 25 जनवरी को तहसीलदार ने तालाब को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने का आदेश दिया था।

गुरुवार को तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में नायब तहसीलदार संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में राजस्वनिरीक्षक, लेखपाल व कई थाने की पुलिस बुलडोजर लेकर गांव पहुंची और अवैध रूप से बनाये गये शकील, शरीफ व अलीकौशर के निर्माणों को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त करा दिया। इस दौरान हल्का विरोध भी हुआ। हालांकि पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली। तहसीलदार ने बताया कि तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया गया है।

कब्जा हटाने में हुए व्यय को भी अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि दोबारा कब्जा करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। अतिक्रमण हटवाने में नायब तहसीलदार संतोष कुमार यादव, मुख्य राजस्व निरिक्षक रमेश चंद्र, प्रभारी राजस्व निरीक्षक सुजीत भारती, क्षेत्रीय लेखपाल संजय अवस्थी, कोतवाल चितवन कुमार, उपनिरीक्षक शादाब आलम सहित कई थानों की पुलिस टीमें मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button