मऊ

ताला तोड़ भैंस को चोर खोल ले गए,पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मऊ : कोपागंज थाना क्षेत्र के पुराने कोपा गांव के राजभर बस्ती से मंगलवार की रात चोरों ने भैंस वह बकरे मवेशी चोरी कर फरार हो गए। पशुपालक सुभावती देवी ने ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। मंगलवार की देर सायं अपने भैंस को सड़क के किनारे बने नाद पर चारा खिलाकर घर के अंदर बने कमरे में भैंस वह बकरे को बांधकर ताला लगा के छत पर पूरे परिवार के साथ सोने चले गए बुधवार कि सुबह जब जानवरों को खिलाने के लिए घर से बाहर आकर उनके कमरे के पास जाकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और फाटक भी खुला हुआ है घर के अंदर ना भैंस है ना बकरा कई घंटे इधर उधर काफी खोजबीन की कोई जानकारी नहीं मिलने पर कोपागंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई बीते 3 महीने में लगभग आधा दर्जन भैसे चोरी हो चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ आज तक खाली हैं जिस के नाते चोरों का हौसला बुलंद है उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button