सीतापुर

तिरंगा यात्रा का आयोजन समिति के द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

महोली (सीतापुर) । सीतापुर में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव एवं 76 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को महोली नगर में तिरंगा यात्रा आयोजन समिति के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसका प्रारंभ नगर महोली के बाबा बैजनाथ धाम से किया गया। यात्रा नगर के कई मुख्य चौराहों से होकर मुख्य मार्गो से होते हुए वापस बाबा बैजनाथ धाम परिसर में राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय वंदे मातरम के उद्घोष के साथ समापन किया गया।

इस मौके पर समाजसेवी  एवं युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भागीदारी ली। इस मौके पर अमन मिश्रा (शिव), अरुण मिश्रा राहुल, मनोज मिश्रा, श्रीनाथ बाजपेई ,वैभव मिश्रा, जतिन मिश्रा, कुलदीप बाजपेई, प्रभाकर शुक्ला ,शिवपूजन पांडे, अनुराग शुक्ला, रमन, विवेक सिंह, विनय, सिंह व अन्य समाजसेवी बंद तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button