बांदा

तीन ब्लॉकों का चयन, 90 फीसदी टीकाकरण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बांदा। 90 फीसदी लोगों तक टीकाकरण के लिए क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव (चाई) और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्यशालाकर जिले के तीन ब्लॉकों को चयनित किया है। एक होटल सभागार में आयोजित संयुक्त कार्यशाला में संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चाई संस्था के सहयोग से टीकाकरण और बेहतर होने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ. वीके तिवारी ने चिकित्साधीक्षकों से कहा कि चयनित ब्लॉकों के लिए कार्ययोजना पेश करें।हर माह समीक्षा की जरूरत भी बताई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमसी पाल ने टीकाकरण रिपोर्ट समय पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। चाई संस्था के डॉ. मनोज रावत ने कहा कि उनकी टीम छूटे हुए बच्चों या टीकाकरण न कराने वाले परिवारों पर विशेष ध्यान देगी।
संस्था के प्रतिनिधि आजम ने बताया कि नरैनी, बिसंडा और कमासिन ब्लॉकों को चयनित किया गया है। चाई संस्था प्रदेश के 34 जिलों के 100 ब्लॉकों में काम कर रही है। संयुक्त कार्यशाला में अपर सीएमओ डॉ. आनंद प्रसाद, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक आलोक कुमार, डब्ल्यूएचओ की डॉ. मीनाक्षी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button