कला-साहित्य
तुझमें है काबिलियत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नापना हो डगर तुझे,
लांघ जाना हो पर्वत।
मुश्किलों से ना घबराना,
आ जाए कोई आफत।।
राह में तेरे रोड़े अटकाए,
बाधाएं अनगिन टकराए।
साहस कभी ना खोना तुम,
आ जाए कोई मुसीबत।।
दोगले भी मिलेंगे राहों में,
आदमी की परख कर लेना।
पग नापना फूँक-फूँक कर,
चाहे कोई दे तुम्हें नसीहत।।
रौंदे जाते यहां ईमान-धरम,
सत्य का पैर जमाए रखना।
पहचान भीड़ में बना जाना,
तुझमें ही है इंसानियत ।।
मुकाबला जरा डटकर करना,
बन जाना अभिमन्यू तुम।
तोड़ जाना चक्रव्यूह,कौरवों का,
है तुझमें ही काबिलियत।।
महेन्द्र साहू “खलारीवाला”
गुंडरदेही बालोद छ ग




