कला-साहित्य

तुमने कोशिश की

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

तुमने तो पूरी कोशिश की

हमारी खिल्ली उड़ाने की

हर जगह हरा तरफ ,

हम फिर भी

खिलखिलाते रहे

इस मतबली जमाने में।

तुमने तो पूरी कोशिश की

कि हम जीते जी मर जाए।

हम फिर भी

हंसते रहे मुस्कुराते रहे,

और जीवन की डगर में

जिजीविषा लिए जीते रहे।

तुमने तो पूरी कोशिश की

कि हम जीवन के पथ पर

टूट कर बिखर जाए,

हम फिर भी

खुद को एकत्र किए

जीवन के आकाश में

हौसलों की उड़ान से

उड़ते रहे,

हर जगह हरा तरफ ।

राजीव डोगरा

कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

rajivdogra1@gmail.com

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button