कला-साहित्य

तुम थामें रखना शब्द मेरे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सुनों रेत तट की, न व्यर्थ यूं आंसूं बहाओ
मैं फिर से शंख-सीपियां समेटने आऊंगा !!

ढलने दो दिन, बस रख लो थोड़ी सी “आंच”
मैं लौट, फिर यादों का दीप जलाने आऊंगा !!

रहे याद, न उलझना फिर से कड़वी बातों में
मैं हर पल की मीठी बात दोहराने आऊंगा !!

बेशक चुभते होगें तिनके भी तपती राहों के
मैं हर संभव फिर से सावन सुहाने लाऊंगा !!

हां बस, तुम थामे रखना “शब्द मेरे” मुट्ठी में
मैं लहरों संग प्रेम-तराने तुम्हें सुनाने आऊंगा !!

नमिता गुप्ता “मनसी”
मेरठ , उत्तर प्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button