कला-साहित्य
“तुम थाम लो”

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
आ अपने लफ़्ज़ों में पिरो लूँ तुम्हें लबों का शृंगार बनाकर धारण कर लूँ अपनी ज़ुबाँ में।
साँसों की जुम्बिश पर टहलो तुम आवागमन का साज़ बनकर सरगम सा बसा लूँ अपने श्वास के भीतर।
आँखों की पुतलियों में सुनहला संसार भर लूँ देखती रहूँ माहताब तुम्हारा आठों पहर जन्मों जन्म तक।
ग्रंथों सा पावन मंत्र सा मोहक रट लूँ मैं नाम तुम्हारा इन्तज़ाम कर लूँ ताउम्र अपने जीने का।
बस जाओ रूह में मेरी मूर्ति बनकर प्रार्थना की पुकार में आँखें मूँदे बस तुमको सोचू।
बुन लूँ तुम्हारी शख़्सीयत अपने वजूद से चाहत की तुरपाई करूँ दो क्यूँ दिखें आगोश में भर लूँ एक बनें।
सराबोर बरसूँ मैं तुम थाम लो बाँहे धरें
बुनियाद बनों मेरी कहानी की मेरे पीछे तुम्हें देखकर दुनिया मुझे याद करें।
(भावना ठाकर, बेंगुलूरु)#भावु




