कला-साहित्य
त्याग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
करते हे जो प्रेम का त्याग
अपने अपनों के खातिर
डसता हे उन्हें शब्दों का नाग
अपमान का घूंट वह पिकर
खुशियों का अपने गला घोंटे
आंसू को आँखों में छुपाकर
झूठी हसीं चेहरे पर हे लाते
हर कोई ज्ञान उन्हें दे जाते
पर उनकी जगह रहकर
न कोई भी जरा सोच पाते
देखे हुए सपनो को भूलना
आसान न होता मोहब्बत में
जलना
वादा किया
था जो हमसफर
छोड़ना पड़े उसे बिच राह पर
जहाँ प्रेम का ना हो सके सम्मान
वहाँ हर किसी समजाना भी हे बेकार
कु, कविता चव्हाण, जलगांव, महाराष्ट्र




