कला-साहित्य

त्योहार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

त्योहार का मतलब होता है कुछ खास,
कुछ शिक्षा,पैराणिक कथा हर्ष और उल्लास।

भारत वर्ष अखण्डता में एकता का प्रतीक है,
कई पर्व इसकी संस्कृति में समाहित है।

आती है झूमती गाती लोहड़ी और मकरसंक्रांति,
ओस से आच्छादित धरा,चहुं ओर फैली कांति।

कहीं रंगों की होली, होलीबाजों की टोली,
मृदंग,मंजीरा,ढोल ताशे,गीतों की हमजोली

कभी आती जगमग करती दिवाली,
मिठाइयाँ,नये कपड़े और आतिशबाजी।

दशहरा भी लेकर आये धूम अनोखा,
रावण वध,दुर्गा पूजा और लगता मेला।

ईद की बात है अलग निराली ,
सेवाईंया,पकवान सबको है भाती।

रूप अनेक पर सब एक बात हमें सिखाती,
बुराई पर अच्छाई की जीत और भाईचारा है सिखाती।

सही मायने में त्योहार तब होगा फलीभूत ,
जब वसुधैव कुटुंबकम से देश रहेगा अभिभूत।

रीमा सिन्हा (लखनऊ)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button