सीतापुर

थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने 03 अपराधियों के विरूद्ध की गयी गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो , सीतापुर : जनपद सीतापुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सीतापुर आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिये अपराध करने में अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।जिसके क्रम में थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस द्वारा लूट जैसे अपराध में लिप्त 03 अभियुक्तों 1.मनीष कुमार पुत्र रामविलास 2.बलराम राठौर पुत्र छेदालाल 3.सुरेन्द्र कुमार राठौर पुत्र स्व0 राम गोपाल राठौर निवासीगण रामपुर भूड़ा थाना इमलिया सुल्तानपुर सीतापुर के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है। अभियुक्तों के विरूद्ध गैंग चार्ट अनुमोदित कराकर थाना इमलिया सुल्तानपुर पर मु0अ0सं0 224/22 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम पंजीकृत किया गया है। संलिप्त अभियुक्त गण की अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर जब्तीकरण की कार्यवाही अलग से की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button