थाना थानगांव क्षेत्र में किशोरी के अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
ब्यूरो , सीतापुर
जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के थाना थानगांव क्षेत्र में पीड़ित परिवार व ग्रामीणो सहित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा थानगांव थाने के सामने सड़क पर प्रदर्शन करने के बाद थानगाँव पुलिस ने किशोरी के अपहरण मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रड़हापुरवा मजरे सरैंया भटपुरवा निवासी एक युवक ने पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी बहन 24 फरवरी की रात शौच के लिए गई थी। उसका आरोप है कि शौच के लिए गई किशोरी को प्रेम भार्गव पुत्र राजाराम, खलील बाबा पुत्र जलीस जबरिया अगवा कर ले गए। बहन के अगवा होने के बाद लगातार भाई रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थानगांव थाने के चक्कर काटता रहा लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। फिर बाद में उपरोक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई । जिसमे उक्त मामले के सम्बन्ध में आरोपियों को पकड़ा गया । इस संबंध में थानाध्यक्ष थानगांव संतोष कुमार ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी काले पुत्र सूबेदार, इकरार पुत्र मैकू, खलील पुत्र जलील को धारा 366 आई पी सी के तहत रसूलपुर मोड़ के पास से थानाध्यक्ष संतोष कुमार, एसआई अरविंद कुमार शुक्ल आरक्षी इरशाद अहमद, संजीव कुमार आदि टीम के द्वारा गिरफ्तार कर मंगलवार की शाम जेल भेज दिया गया है। और उपरोक्त मामले की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।




