थाना रामकोट में बच्चा चोर समझकर मारपीट किये जाने की घटना में पुलिस ने 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
ब्यूरो , सीतापुर । जनपद सीतापुर में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं शांतिव्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से समस्त थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में कल दिनांक 28.08.22 को ग्राम रामनगर में मिश्रित निवासी एक व्यक्ति को बच्चा चोर समझ कर उसके साथ मारपीट किये जाने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामकोट उ0नि0 रामबरन गुप्ता , हे0का0 विजयसिंह चौहान , हे0का दशरथ यादव , का0 धीरज कुमार , का0 अनूप कुमार , का0 रिंकू कुमार आदि पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 434/22 धारा 342/323/504/506 भादवि पंजीकृत कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संलिप्त 06 अभियुक्तों को 1.सुशील पुत्र श्रीपाल 2.अंशु पुत्र सुशील 3.राम आसरे पुत्र अर्जुनलाल 4.आशू पुत्र प्रकाश 5.राजू पुत्र अर्जुनलाल 6.होरीलाल पुत्र मनोहरलाल सर्वनि0गण ग्राम रामनगर थाना रामकोट जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया जा रहा है। जनपद में अफवाह फैलाने अथवा बिना पुलिस को सूचना दिये अनावश्यक मारपीट करने वाले लोगो के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही इसी प्रकार सुनिश्चित की जायेगी।




