गोंडा

थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने जनता की सुनकर दिया निस्तारण के निर्देश

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा। थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा थाना कोतवाली देहात में जनसुनवाई की गई गई। महोदय द्वारा जनताकीजनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कोतवाली देहात में जनसुनवाई के दौरान कुल 08 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
जिसमें 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष राजस्व संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण हेतु मौके पर भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्री राधेश्याम राय द्वारा थाना नवाबगंज में जनसुनवाई की गयी । इसी प्रकार क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह द्वारा थाना खरगूपुर, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा द्वारा थाना इटियाथोक, क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा द्वारा थाना वजीरगंज, क्षेत्राधिकारी करनैलगंज द्वारा थाना कटराबाजार, व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने अपने थानों पर समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में कुल 123 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,जिसमें 11 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष राजस्व संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण हेतु मौके पर भेजा गया।इस दौरान राजस्व एवं पुलिस के अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button