कला-साहित्य
दया सबमें हो

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
दयालुता का अर्थ
अपने आप में विशिष्ट है
वास्तव में यह
ईश्वर गुण है
हमेशा यह व्यक्ति को
उच्च बनाता है
दिखावा इसमें
बिल्कुल नहीं होता
बल्कि मित्रता जैसी
कोई बात भी नहीं
इसमें तो सिर्फ
आत्मिक इच्छा ही होती है
दूसरों पर दया करना
ईश्वर से प्रेम करना ही है
दया करने से
दोहरा लाभ होता है
दूसरों का भला
खुद को संतुष्टि होती है
दया सबमें हो
दया आत्मा से हो
रितु शर्मा
दिल्ली




