सहारनपुर

दवा व्यापारियों ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर केमिस्ट-डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन सहारनपुर के तत्वावधान में 75 वे स्वंत्रता दिवस में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन महेद्रा मार्किट किशनपुरा स्थित किया गया जिसमें मुख्य अथिति सिटी मजिस्ट्रेट  ’श्री विवेक चतुर्वेदी जी,’ और सहायक आयुक्त औषधि मंडल सहारनपर ’शशि मोहन गुप्ता जी’ मौजूद रहे, जिन्होंने कहा सभी दवा व्यपारियो को सरकार द्वारा 13 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा जण जागरूक अभियान के लिये बताया और अपने प्रतिष्ठान व घर पर अपने देश की शान रास्ट्रीय धवज तिरंगा लगाने को जागरूक किया।

स्वतंत्रता दिलाने मे हमारे अनेको वीर शहीद हुवे है हमें उनको याद रखना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए,संस्था द्वारा मुख्य अतिथि गण को राष्ट्र ध्वज प्रतीक चिन्ह व श्री रामदरबार भेट कर फूल मलाओ से स्वागत किया, संस्था के जिलाध्य विजय सैनी व जिलामंहामंत्री सुनील राणा ने कहा की आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर सभी दवा व्यापारी अपने घर प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाए ,और ओरो को भी सरकार द्वारा चलायी देश भक्ति की मुहीम को सफल बनाने मे सहयोग करें,हम सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते है क्योंकि इस से हम मे और आने वाली पीढ़ी मे देश प्रेम देश भक्ति की भावना जागृत होंगी देश की आजादी के लिये कितने आंदोलन हुवे और कितने ही वीर शाहिद हुवे है।

हमें उनको भूलना नहीं चाहिए सबसे पहले देश है यह हमको याद रखना चाहिए। महामंत्री ने कहा सभी दवा व्यापारी ड्रग नियमों का पालन करते हुवे अपना व्यापार करें, संस्था द्वारा सभी दवा व्यापारियों मे राष्ट्र ध्वज का वितरण किया गया .संस्था के चेयरमैन ग्रीस तलवार व कोषाध्यक्ष विवेक चौहान ने कहा की पूर्व की भाती इस बार भी संस्था 75 वे स्वतंत्रता दिवस को पुरे जोश से मानाने का कम करें गी हमारे दवा व्यापारी को जब भी कोई जिम्मेदारी दी है।

हमारे व्यापारी ने बढ़ चढ़ कर पूरी की है,इसके लिये हमारे दवा व्यापारी बधाई के पात्र है.रिटेल चेयरमैन नविन खुरानाने दवा व्यापारियों का कार्यक्रम सफल बनाने के लिये धन्यवाद किया,संचालन मनोज कपूर ने किया कार्यक्रम सयोजक विपिन ठाकुर,विवेक शर्मा, नीरज कमरा ने किया मुख्य रूप से कवलजीत सिंह, अजय मलिक,हरेंद्र सैनी,पंकज ढींगरा, ललित दीक्षित, आशीष मित्तल,विपिन मलिक,वरुण गोयल, प्रेम सागर ग्रोवर,मनोज सचदेवा, भानु सैनी, मुकेश चौधरी ,अनिल विजन, सुरेश ग्रोवर, अनिल गुप्ता,विकास राणा,दीपक खरबन्दा, शिव कुमार,विजयपाल, संजय शर्मा,जाकिर खान सलब बंसल, नितिन गोयल, वरुण रावल,पंकज कुमार नीरज गुप्ता,वरुण कौशिक ,आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button