दस किलो गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। दस किलो गांजा के साथ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बी क्लास (सुधार योग्य नहीं) को गिरफ्तार किया है। अपराधी पर करीब 15 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसका पिता भी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव निवासी सुशील तिवारी बी क्लास का हिस्ट्रीशीटर है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि आपरेशन पाताल के तहत सुशील तिवारी की तलाश की जा रही थी। हिस्ट्रीशीटर को थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के पास मुखबिर की सूचना पर सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उसकी बाइक में लटकते एक झोले से 10 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। हिस्ट्रीशीटर पहले छेड़खानी, गुंडा एक्ट, दहेज हत्या, प्रणघातक हमला, एनडीपीएस, शराब तस्करी समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर का पिता प्रेम शंकर तिवारी भी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के मुुताबिक बी क्लास का हिस्ट्रीशीटर सुधार योग्य नहीं माना जाता है। कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।




