दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मनकापुर /गोंडा । ललकपुर गाँव में तीन महीने पहले संदिग्ध हालत में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पहले से दर्ज दहेज हत्या की धारा को हत्या में तरमीम कर दिया है ।कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ललकपुर गांव के मडहवा गांव की रहने वाली कांति देवी उम्र 23 वर्ष पत्नी दुर्गेश वर्मा का शव संदिग्ध हालत में उसके घर में 27 सितंबर की सुबह छत के हुक से लटका मिला था ।इस मामले में कांति देवी के भाई रामबाबू निवासी भरथीपुर थाना छपिया ने कोतवाली में पति दुर्गेश वर्मा, जेठ राकेश वर्मा, देवर शम्मी वर्मा, सास बिंदु वर्मा के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कांति की सास बिंदु वर्मा को गिरफ्तार किया था। कोतवाल ने बताया कि पहले से दर्ज दहेज हत्या की धारा को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। इस मामले में आरोपी जेठ राकेश वर्मा और देवर शम्मी वर्मा को रेलवे स्टेशन मोड से गिरफ्तार किया गया।




