कला-साहित्य

दिया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

करुण स्वर से बोली मुन्नी

विनय भाव से जोडी हाथ

सड़क किनारे छांव पेड़ के

बेचने लाई दीये साथ।

बाबूजी! ओ बाबूजी!

ले लो न दीया नहीं फरेबी

नहीं चाईना बापू ने है गढा दीया।

है सस्ते और प्रीत धुले

जगमग-जगमग खूब जले।

रंगों से मैंने सजाया है

सबके मन को भाया है

मिट्टी का ये प्यारा दीया।

बाबूजी! ले लो न दीया

अम्मा की उम्मीद बापू की

कलाकारी है,सच बाबूजी।

इसी से चलती जिविका हमारी।

मिलजुल मनाओ दीपोत्सव

बस जलाओ मिट्टी का दीया

सुनो सुनो ओ बाबूजी।

हमारी निर्धनता भी मिट जायेगी

बस इतने उपकार से।

मुन्नी भी मना लेगी इस बार

दीवाली प्यार से।

लता नायर,वरिष्ठ कवयित्री व 

शिक्षिका,सरगुजा-छतीसगढ 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button