मुजफ्फरनगर

देवबंद जेल के बाहर जेलर पर हमला करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मुजफ्फरनगर : देवबंद जेल के बाहर एक जेलर पर हाल में हमला करने के आरोपी को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी नीरज ने पिछले सप्ताह जेलर रोबिन सिंह पर हमला किया था। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि नीरज को रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में बुढाना रोड के पास रोका गया, लेकिन उसने बचकर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि नीरज का एक सहयोगी इस दौरान फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button