छत्तीसगढ़

देश भक्त सम्मान से सम्मानित हुए कवि अशोक कुमार यादव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

छत्तीसगढ़ : प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा मध्यप्रदेश एवं संकीर्तन समोत्थान समिति उत्तरप्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 13 से 14 अगस्त 2023 को एक शाम राष्ट्र के नाम विषय पर विशाल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस समिति के संस्थापक संगम त्रिपाठी और के.एल. सोनी विनोदी हैं। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना प्रभा बच्चन श्रीवास्तव जबलपुर ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डॉ.अर्चना श्रीवास्तव श्रेया बैंगलोर और अशोक गोयल पिलखुवा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं समीक्षक डॉ. निशिकांत पाठक निराला रांची और राजकुमारी रैकवार राज जबलपुर ने किया। डॉक्टर गुंडाल विजय कुमार तेलंगाना ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। मंच संचालन रश्मि मिश्रा भोपाल और शोभा सतीश पाठक मुंबई ने किया।
काव्य गोष्ठी में भारत के अन्य राज्यों के कवि एवं कवयित्रियाँ सम्मिलित हुए। इस काव्य गोष्ठी में मुंगेली, छत्तीसगढ़ के कवि, साहित्यकार एवं राष्ट्रीय कवि संगम इकाई के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव के द्वारा उत्कृष्ट काव्य पाठ करने पर देशभक्त सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र मिलने पर संतोष कुमार यादव, सुखसेन यादव, प्रकाश यादव, राजू यादव, कवि मनोज कुमार उत्तरप्रदेश, रवि यादव, कुलदीप दिवाकर, तपस्वी यादव, सतानंद यादव, यशवंत पात्रे, वीरेंद्र कुमार यादव, भूपेंद्र पात्रे, राजू साहू, लक्ष्मीकांत सोनवानी, साहेब दास मानिकपुरी, प्रदीप दुबे, आनंद साहू, रोहित सोनवानी, नागेंद्र सोनवानी, सोनू जांगड़े, गंगाराम साहू और दुर्गेश सप्रे सहित अन्य दोस्तों, परिजनों और कवियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button