बलिया

पिछड़ों को हक दिलाना ही सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ध्येय रहा और हक मिला भी – सुनील सिंह

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो / बांसडीह (बलिय) : प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पक्ति में खडे व्यक्ति तक हर योजनाओं का लाभ पहुंचाने में ईमानदारी से कार्य कर रही है। उक्त बाते नारायनपुर में जन चौपाल के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए भासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने भाजपा सरकार के फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़े मुसलमानों को आगे लाने का कार्य किया है।
साथ ही मदरसों में पढ़ाई के स्तर को प्राथमिकता के आधार पर उच्च स्‍तर पर ले आने के लिए उनके समय में बढ़ोतरी की।निशुल्क पुस्तकें वितरित करने का भी फैसला लिया है। कांग्रेस व सपा के शासनकाल में मुसलमानों को पिछड़ेपन को दूर करने के लिए कोई योजनाएं नहीं चलाई। जबकि भाजपा सरकार सर्व समाज के हित के लिए योजना चला रही हैं।
इसका लाभ सभी देश वासियो को बराबर मिल रहा है। श्री सिंह ने कहा की समाज का विकास कैसे हो इसके लिए हमारे नेता ओमप्रकाश राजभर जी बराबर चिंतन करते रहते है। तथा राजभर समाज के लोगो को अनुसूचितजनजाति में शामिल करवाने के लिए लगे है जिससे समाज के असहाय,पिछड़े लोगो का विकास हो सके जन चौपाल के दौरान श्री सिंह ने कहा की भाजपा से भासपा का गठबंधन होने के बाद अक्टूबर माह में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आजमगढ़ के मार्टिनगंज में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए हमारे भासपा कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे है जो काबिले तारीफ़ है।
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर हमेशा से गरीबो असहायों के लिए सड़क से सदन तक लड़ कर हक दिलाने का काम किया है। रैली में बलिया से पचास हजार कार्यकर्ताओ को लेकर जाना हैं इसके लिए कार्यकर्ता कमर कस ले तथा गांव गांव इस बात को बताने के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनने का काम बलिया के कार्यकर्ता करेंगे।
श्री सिंह ने कहा की ब्लाक समन्वयक समिति के पदाधिकारी व सदस्य इसी तरह लगातार गांव गांव जाकर चौपाल लगाने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही रैली में अधिक से अधिक लोगो को चलने के प्रेरित करेंगे । इस मौके पर चौपाल के दौरान मुख्य रुप से विधानसभा प्रभारी उमापति राजभर, शिवनाथ राजभर अवधेश यादव चनार्धन राजभर,जगदंबा राजभर,गुप्तेश्वर राजभर, संजय सिंह, राहुल सिंह आदि रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button