उत्तर प्रदेशपीलीभीत

दो एसएसबी जवानों समेत पीलीभीत में नए 16 संक्रमित मरीज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पीलीभीत। तेज रफ्तार से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने जिला मलेरिया दफ्तर, विकास भवन के बाद अब एसएसबी समेत स्वास्थ्य महकमे के दफ्तर में भी दस्तक दे दी है। वीरवार आई रिपोर्ट 16 मरीज सामने आए हैं। इस रिपोर्ट के साथ ही अब जिले में इस माह के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 114 पहुंच गया है। कुल 16 लोगों की रिपोर्ट में एसएसबी के दो जवानों में संक्रमण की पुष्टि होने से हडकंप मचा है। इनके अलावा अमरिया की आदर्श कॉलोनी के वार्ड एक और गांव जगत से एक मरीज सामने आया है। बता दें कि पहली लहर में अमरिया हॉटस्पॉट होकर एक माह तक आवाजाही के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। शहर की पॉश मानी जाने वाली कॉलोनी बल्लभनगर के अलावा जिला अस्पताल कैंपस, गुर्ज गौंटिया में भी नए मरीज मिले हैं। बीसलपुर के ग्यासपुर, बिजली घर में और ललौरीखेड़ा से एक-एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नोडल अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया नए मरीजों के घर टीमों को भेजा गया है। सभी के परिवार के लोगों और अन्य लोगों का भी सैंपल लिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button