गोंडा

दो दिन बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, युवक की मौत, एक घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा। बेलसर-गोण्डा मार्ग स्थित आजाद नगर बाजार के पास रविवार रात दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।जबकि दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है।कोतवाली देहात लौव्वा टेपरा ऊंचहन गांव निवासी 40 वर्षीय शिवकुमार पुत्र बद्री सिंह की मौत हो गई। जबकि माधवपुर ग्राम पंचायत के गजाधर पुरवा निवासी आकाश ओझा गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन अमरीका सिंह ने बताया कि वह पंखा ठीक कराने रगड़गंज बाजार गए थे, वही से रात में लौटते समय आजाद नगर बाजार के पास सामने से आ रही बुलेट गाड़ी से भिड़ंत हो गई। उन्होंने बताया कि बुलेट सवार कार को ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। स्थानिय लोगों ने बताया कि घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जहां बाइक सवार शिवकुमार की मौत हो गई। वही दूसरे बुलेट सवार आकाश ओझा का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button