आजमगढ़

दो नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फूलपुर आजमगढ़ ।दिनांक 13.05.2021 राजदेव पुत्र कन्हैयालला साकिन जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर गाली गुप्ता देते हुए लाठी,डण्ड़ा एवं धारदार हथियार से मुझे तथा परिजनों पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिये जिससे सभी मजरूबानों का मौके पर बेहोश हो जाना तथा इलाज के दौरान जाते समय भतीजे दीपक की मृत्यु हो गयी व धमकी देने के सम्बन्ध में शिकायत कि जिसके अधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/21 धारा 147,148,149,323,352,307,308,304,504,506 भादवि  थाना फूलपुर आजमगढ  बनाम 1. अरविन्द कुमार पुत्र स्व0 गोला आदि 09 नफर नामजद के पंजीकृत कर विवेचना निरी0 अपराध श्री अवधेश कुमार अवस्थी को सुपुर्द हुआ था । उक्त मुकदमा मं7 पूर्व में ही 06 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर चालान किया जा चुका है ।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक श्री रत्नेश कुमार सिंह थाना फूलपुर आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 28.05.2021 को मुखबीर खास की सूचना के अधार पर निरी0अपराध श्री अवधेश कुमार अवस्थी मय हमराही द्वारा उपरोक्त मुकदमे में वांछित 02 नफर अभियुक्त 1. अशोक 2. अरविन्द कुमार  पुत्रगण स्व0 गोला साकिनान जगदीशपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ को जगदीशपुर पेट्रोल पम्प के पास से समय़ करीब 07.40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त अशोक कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाडी को बरामद किया गया तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तगणो का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button