सहारनपुर

दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

10 किलो डोडा पोस्ट व देशी शराब बरामद

सहारनपुर। एक के बाद नशा तस्करो पर लगातार शिकंजा कसने वाले थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीमों ने पकड़े दो नशा कारोबारी।जिनके कब्जे से अवैध शराब के साथ साथ 10 किलो ग्राम डोडा पोस्त भी हुआ बरामद।बताते चलें है,कि इस समय सरसावा पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नशा कारोबारियों पर गिरफ्तारी का जोरदार चाबुक चलाने में लगी है।एसएसपी के इन्हीं आदेशों के चलते थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में एक चौकिंग के दौरान थाने के ही सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार भाटी ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से कल रात लगभग 11,30 बजे मधु पंजाबी ढाबे के पास अम्बाला रोड से एक नशा कारोबारी शमशाद उर्फ सोनू पुत्र अनवर निवासी प्रेम कालोनी कस्बा सरसावा को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से पुलिस टीम ने 10 किलो ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया।जबकि इसका एक साथी जोगेन्द्र पुलिस टीम की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया।और यही नहीं इसी थाने के ही उप-निरीक्षक सतेन्द्र सिंह ने भी अपनी सहयोगी टीम  के सहयोग के चलते एक शराब माफिया मोबीन पुत्र मामूदीन निवासी कस्बा सरसावा को 10 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का तथा एक नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया है।दोनों नशा कारोबारियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button