कला-साहित्य

धन्वंतरी देव वैद्य

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

धनतेरस है पर्व महान

धनवंतरी हैं देव वैद्य महान

महाभारत और पुराणों में

धनवंतरी का उल्लेख है

समुद्र मंथन जब हुआ था

धन्वंतरी आये ले कलश भरा

कार्तिक मास की त्रयोदशी

बड़ी ही महत्व की यह तिथि

तेरह गुना होती अभिवृद्धि

जब खरीदें स्वर्ण रजत व्यक्ति

धनिया झाड़ू भी खरीदी जाए

अक्षत खरीदें और देव चढ़ाएं

रोगों का नाश करें धनवंतरी

सुख सबको देते हैं धन्वंतरी

धन की वर्षा करने वाले देव

सबको हर्षित करने वाले देव

आयुर्वेद आपने दिया बना

आयुर्वेद सुख का साधन बना

धनवंतरी देव सदा हैँ पूजनीय

आपने देवासुर के संकट दूर किए

धनतेरस पर मेला सा लगता है

बाजार दुल्हन सा सजता है

हे महान धन्वंतरी वैद्य देवा

जन जन पर तुम करो कृपा

रितु शर्मा

दिल्ली 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button