जालौन

धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व,मन्दिरों में जाकर महंतों से लिया भक्तों ने आशीर्वाद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। कोंच में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मन्दिरों में श्रद्धालु भक्त व शिष्यगण आने लगे थे। दिन भर श्रद्धालुओं के आने का क्रम चलता रहा और मंदिरों के महंतों व अपने अपने गुरू जी आशीर्वाद लिया। कोंच नगर के प्रमुख व प्राचीन मंदिर रामलला मंदिर पर अलख सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर के महंत रघुनाथ दास के शिष्य व श्रद्धालुओं ने यहां आकर रामलला सरकार के दर्शन किए और महन्त को रोली अक्षत लगाया व माल्यार्पण भी किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

यहां पर आने वाले भक्तों को प्रसाद भी महन्त रघुनाथदास द्वारा दिया जा रहा था। अन्य व्यवस्थाओं में मंदिर के पुजारी गोमतीदास व रामसिया दास जी महाराज लगे हुए थे। इसी प्रकार नगर के दोहर सरकार हनुमान मंदिर पर भी भक्त पहुंचे। जहां पर भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना की और यहां के महंत से आशीर्वाद लिया। इसके अलावा नगर के नरसिंह मंदिर, बलदाऊ मंदिर, रामजानकी मंदिर, द्वारिकधीश मंदिर आदि मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।

तहसील क्षेत्र के देवगांव में बद्री दास जी महाराज आश्रम पर भी श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की व भंडारे को ग्रहण किया। जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कोंच नगर के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा पर्व पर मठ मंदिरों के महंत, पुजारी, संत, शिक्षक गुरुजनों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।

भाजपा विधायक मूलचंद निरंजन के नेतृत्व में भाजपा नगर अध्यक्ष कोंच सुनील लोहिया, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, महामंत्री ओपी कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सौरव पुरवार के द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व पर दोहर वाले श्री हनुमान मंदिर के महंत कमलेश दुबे, गुदरिया वाले श्री हनुमान मंदिर के महंत मुकेश चंद्र विदुवा, अखंड आश्रम के महंत स्वामी महेशानंद ,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव वरन सिंह, मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ टी आर निरंजन, पूर्व प्रधानाचार्य के के मिश्रा आदि महंत शिक्षक गुरुओं का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button