ग्लैमरस दुनिया

नए साल के मौके पर पति निक जोनस संग रोमांटिक हुई प्रियंका चोपड़ा, देखें सेलिब्रेशन की अनसीन तस्वीरें

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड के बाद इन दिनों हॉलीवुड में धमाल मचा रही प्रियंका चोपड़ा की हर अपडेट के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। वैसे यह जानने के लिए हर कोई बेताब होगा की आखिर प्रियंका चोपड़ा का नया साल कैसा रहा। बता दें, देसी गर्ल ने अपने नए साल की शुरुआत पति निक जोनस के साथ की है, इस दौरान कपल ने समुद्र के बीच यॉट पर साथ में टाइम बिताकर अपने नए साल की शुरुआत करी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए साल सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की हैं, जिसमें देखा जा सकता है प्रियंका ने नए साल में क्या-क्या किया है। वैसे इस बात में जरा भी दोराए नहीं है कि देसी गर्ल अपनी लाइफ में कितनी मर्जी बिजी क्यों नहीं हो, लेकिन वह अपने पति के लिए टाइम निकालना नहीं भूलतीं।

प्रियंका चोपड़ा ने इन सभी तस्वीरों को पोस्ट करके इसके कैप्शन में लिखा, परिवार और दोस्तों के लिए बहुत आभारी। यहां जीवन का जश्न मनाने के लिए है। 2022, नववर्ष की शुभकामनाएं। एक्ट्रेस ने ये न्यू ईयर सेलिब्रेशन मूड की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चश्मा पहना हुआ है और उनके चश्मे पर  हैप्पी न्यू ईयर का डिजाइन बना हुआ है। इसके अलावा भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं एक्ट्रेस द्वारा साझा की गयी उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों में देखा सकता है प्रियंका-निक साथ में समुद्र के बीच पर एजॉय करते दिख रहे हैं।

ऐसे में वाइन पीते हुए सूरज ढ़लता देखना, उनका नया साल वाकई काफी सुकून भरा गुजरा है। वहीं एक अन्य तस्वीर में प्रियंका ऑरेंज बिकनी पहने सेल्फी पोज दे रही हैं। ऐसे में इस साल प्रियंका ने निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया है। प्रियंका ने निक के साथ एक और तस्वीरे शेयर की है। जिसमें समंदर के बीच बोट पर हल्की धूप में वे निक के साथ हैं। ये तस्वीरें ब्रेकफास्ट के टाइम की लग रही हैं। दोनों ने ही सनग्लास पहने हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म ‘द मैट्रिक्स’ में दिखाई दी थी। वह फिल्म में सती की भूमिका में हैं। वहीं बॉलीवुड में उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ है। इसमें उनके अलावा आलिया भट्ट और कटरीना कैफ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button