प्रतापगढ़

नगरीय क्षेत्र में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान, दी गई जागरूकता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर पंचायत के सलेम भदारी वार्ड में गुरूवार की शाम नगर सफाई महाअभियान का शुभारंभ हुआ। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्र में साफ सफाई एवं सुन्दरता के लिए यह विशेष अभियान प्रभावी बनाया जाएगा।

चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष ने टीम को अभियान के तहत पौधरोपण को लेकर भी लोगों को प्रेरित किये जाने का आहवान किया। कार्यक्रम का संयोजन अधिशाषी अधिकारी पदमजा मिश्रा ने किया। इस मौके पर अनिकेत दुबे, विकास तिवारी, रोहित मिश्र, विनय पाण्डेय, शास्त्री सौरभ, जावेद खान आदि रहे। अभियान के तहत स्वच्छताकर्मियों ने सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-करकट व घांस फूस की सफाई कराते हुए लोगों को स्वच्छ परिवेश के प्रति संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button