फतेहपुर

नगर पंचायत बनने के बावजूद भी दलदल में तब्दील है असोथर

- सूचना के बावजूद भी अधिशाषी अधिकारी कर रहे अनदेखी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

असोथर/फतेहपुर। ग्राम पंचायत असोथर को नगर पंचायत बनाने की मांग कस्बे वासी दशकों से कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्यवश जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते यह सपना अधूरा सा था लेकिन जैसे ही विधान सभा अयाह शाह में भाजपा प्रत्याशी विकास गुप्ता की भारी मतों से जीत हुई उसके बाद विधायक जी ने यह ठान लिया था कि असोथर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाकर रहेंगे इसके बाद चार वर्ष बीतने के बाद असोथर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने में कामयाबी मिली इसके बाद यहां अधिशासी अधिकारी का चार्ज किशुनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को दिया गया जिसके बाद 20 जून को केन्द्रीय राज्यमंत्री व जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति व अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, एसडीएम प्रमोद झा,ईओ अजय पांडेय,आदि लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन करके नगर में जल्द ही विकास कार्य शुरू होने का भरोसा दिलाया जिससे बाद ईओ ने नगर के कुछ नाली नालों की सफाई भी करवाई लेकिन नगर के बढ़ इन टोला के पास हरिजन बस्ती में इस दलदल भरे मार्ग के दोनों तरफ की नालियां चोक होने की वजह से नालियों का गंदा व कीचड़युक्त पानी मार्ग में भर जाता है जिसके कारण मुहल्लावासियों को मजबूरी में दलदल भरे मार्ग से गुजरना पड़ता है जब कि इस मार्ग के नालियों की सफाई व मार्ग के मरम्मती करण के लिए मुहल्लावासियों ने अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायती पत्र दे चुके है लेकिन ईओ साहब इस गंभीर समस्या को नजर अंदाज कर रहे हैं । वहीं प्रताप नगर जाल तिराहे की सभी नालियां बजबजा रही है जिसकी सफाई के लिए भी मुहल्लावासियों ने जरिए मोबाइल अधिशासी अधिकारी को सूचना दे चुके है लेकिन ईओ साहब आजकल का आश्वासन देकर फोन काट देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button