बलरामपुर

नगर पालिका उतरौला द्वारा आयोजित किया गया नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बलरामपुर : उतरौला आज सुबह भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के मैदान में आदर्श  नगर पालिका उतरौला द्वारा नौवे  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। योग गुरु द्वारा उपस्थित लोगों को प्राणायाम, ध्यान, आसन, सूर्य नमस्कार सहित योग की विभिन्न क्रियाओं, मुद्राओं की जानकारी देते हुए योग करने के लाभ को बताया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी उतरौला स्वप्लिन यादव के साथ तहसीलदार उतरौला अवधेश कुमार, नायब तहसीलदार श्रीमती प्रतिभा मौर्या, नगर पालिका उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता ने कार्यक्रम के समापन पर संबोधन में सभी को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प का परिणाम है कि 21 जून को विश्व के लगभग 200 देश एक साथ योग करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने का निर्णय लिया भारत के लिए यह गौरव की बात है । आज भारत की संस्कृति को पूरा विश्व अपना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग के जरिए पूरे विश्व को भारत की वसुधैव कुटुंबकम् की धारणा से अवगत कराया है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति का हिस्सा रहा है हमारे ऋषि मुनियों ने इसके जरिए अपने आप को हर परिस्थितियों में स्वस्थ और निरोग रखा । निरंतर योग के जरिए हम अपने आप को फिट रख सकते है।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी उतरौला स्वप्लिन यादव के साथ तहसीलदार उतरौला अवधेश कुमार, नायब तहसीलदार श्रीमती प्रतिभा मौर्या, नगर पालिका उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता, सदस्य वन पर्यावरण समिती मनोज कसेरा, सभासद गणों में नीरज गुप्ता, विष्णु गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ आदर्श नगर पालिका उतरौला के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button