फतेहपुर

नगर पालिका व नगर पंचायत के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया प्रचार प्रसार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्रधिकरण, फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक अनुराधा शुक्ला ने बताया कि  दिनांक-05.03.2022 को नगर पालिका परिषद फतेहपुर में मीरा सिंह द्वारा शिविर लगाकर लोगो को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले वादो को बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही नगर पालिका फतेहपुर, नगर पालिका बिन्दकी, नगर पंचायत बहुआ, नगर पंचायत किशनपुर, नगर पंचायत खागा, नगर पंचायत हथगाम एवं नगर पंचायत असोथर के  अधिशाषी अधिकारियों द्वारा सफाई वाहन में जिंगल के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया गया।

इसी क्रम में सफाई कर्मचारियो, आंगनवाडी, यातायात पुलिस के माध्यम से मुख्य स्थानो पर पम्पलेट्स का वितरण किया गया एवं पोस्टर लगाये गये। दिनांक-07.03.2022 से दिनांक-11.03.2022 तक राष्ट्रीय लोक अदालत सप्ताह के रुप मे मनाया जायेगा। पराविधिक स्वयं सेवको द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर लोगो पैम्पलेट बाॅटकर व बैनर, पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार किया गया।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के माध्यम से आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, तथा पारिवारिक न्यायालय से सम्बन्धित समस्त वैवाहिक वादो को (सुलह समझौता के माध्यम से निपटारा ) व श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद (अशमनीय वादों को छोडकर), वेतन, भत्तों एवं सेवा निर्वत्ति लाभांे से सम्बन्धित सेवा प्रकरण, राजस्व वाद, अन्य दीवानी वाद (किरायेदारी, सुखाधिकार वाद एवं विशिष्ट अनुतोष आदि) निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

अतः आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि दिनाॅक 12.03.2022 दिन द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में उस दिन या उससे पूर्व न्यायालय में उपस्थित होकर के अपने वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत कराये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button