कला-साहित्य

नफरत की आग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आग!
आग से बुझती नहीं कभी,
बुझती है रेत
या फिर पानी से,
नफरत की हांडी
चढ़ा कर रखी है फिर क्यों,
खेल रहे हो क्यों
निर्दोष लोगों की जिंदगानी से?

आग!
अपना-पराया नहीं देखती कभी,
मौत की राख
बना देती है
जीवन की हर निशानी से,
भस्मासुर बन जाने को
इतने उतारू हो क्यों,
मिटा देना चाहते हो क्यों
मानव को
धरती की इस कहानी से?

जितेन्द्र ‘कबीर’

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button