फतेहपुर

नवसृजित नगर पंचायत असोथर के मुख्य मार्ग में जलभराव होने से आवागमन में हो रही दिक्कते

-झमाझम बारिश ने खोली नगर पंचायत की पोल, वही अधिशाषी अधिकारी ने गैरजिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा हमें नहीं है कोई पावर जिससे कि हम नगर का कोई कार्य कराए

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

असोथर/फतेहपुर। नवसृजित नगर पंचायत के कई मुहल्ले मंगलवार को हुई शाम को झमाझम बारिश में  दलदल में तब्दील हो गयी प्रसाशनिक अधिकारियों के कस्बे के सभी नालों नालियों के सफाई के दावे फेल वहीं एक दर्जन मुहल्लावासियों को घर से बाहर निकलने के लिए कीचडयुक्त मार्ग से निकलने के लिए मजबूर होना पडता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा दो वर्ष पहले प्रताप नगर झाल तिराहे से नांगा बाबा मंदिर तक पुरानी सड़क तोडकर गिट्टियां डाली गरी थी इसके बाद दो वर्ष बीतने के बावजूद आज तक उसका डामरीकरण नहीं किया गया जिससे जगह जगह बडे बडे गड्ढे हो गये है बारिश होने की वजह से गड्ढे में पानी भरने की वजह से बाइकसवार प्रतिदिन गिरकर चुटहिल हो रहे हैं लेकिन लोकनिर्माण विभाग कुंभकर्णी नींद में सो रहा है वहीं यही हाल असोथर व जरौली मार्ग में पानी भरने से राहगीरों के आवागमन में भारी दिक्कतों का करना पड़ता है सामना।

असोथर नगर पंचायत में प्रताप नगर झाल से लेकर सर्वोदय इंटर कॉलेज तक दलदल का अंबार लगा हुआ है जबकि मंगलवार को शाम को झमाझम बारिश होने पर कस्बे के मुख्य मार्ग पर पानी का निकास न होने के कारण पानी भर गया है जिससे लोगो को ब्लॉक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व बाजार आने जाने वाले राहगीरों को आने जाने में भारी भरकम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

प्रताप नगर झाल से लेकर असोथर कस्बे तक मे कई जगहों में पानी की निकासी न होने के कारण पानी रोड पर ही भरा रहता है बात यही खत्म नही होती है असोथर कस्बे के एक दर्जन मुहल्ले की गलियों में नालियां चोक होने की वजह से खड़ंजों व सीसी रोडो के ऊपर पानी भरा रहता है जिसकी शिकायत कई बार जनप्रतिनिधियों से भी की गई है लेकिन आश्वासन देकर बात को टाल दिया जाता है।

कस्बे के धोबिन मोहल्ला, संतोष नगर, हवेली मोहल्ला,विधातीपुर, बाबातारा, हरिजन बस्ती, सहित कई जगहों में दोनों तरफ की नालियां चोक होने की वजह से रोड पर नालियों का कीचडयुक्त पानी भरा रहता है जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है इसी गंदगी  के कारण मच्छरों का आतंक रहने से नगरवासी बहुत परेशान रहते है लेकिन नगर वासियों की सुनने वाला कोई नही है। नगर वासियों ने  इस गंदगी की समस्या के निदान के लिए ऑनलाइन शिकायत भी थी लेकिन आलाधिकारियों द्वारा सिर्फ कागजों पर कार्यवाही कर भेज दिया जाता है लेकिन हाकित में कोई कार्य नही होता है।

अधिशाषी अधिकारी अजय पाण्डेय ने कहा की हमारे पास कोई बजट नही जिससे हमारे द्वारा किसी भी तरह का कोई कार्य नही कराया जा सकता है। इस संबंध में नगर प्रशासक सदर उपजिलाधिकारी प्रमोद झा ने बताया कि अगर ऐसा बयान अधिशासी अधिकारी ने दिया है तो यह सरासर गलत है और जल्द ही नवसृजित नगर पंचायत में जलनिकासी की ब्यवस्था करवाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button