गोंडा

नवागत परियोजना अधिकारी का हुआ स्वागत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

वजीरगंज/ गोंडा। परियोजना कार्यालय परिसर में आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने नवागत परियोजनाधिकारी दुर्गेश गुप्ता का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।स्वागत से अभिभूत परियोजनाधिकारी ने धन्यवाद देते हुए विभागीय कार्यों को मिलजुल कर बेहतर करने का संकल्प लिया। परियोजनाधिकारी दुर्गेश गुप्ता आयोग से नियुक्ति के बाद पहली बार आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के साथ मुखातिब हुए।इस दौरान उनका सामूहिक स्वागत किया गया। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा कार्य प्रथम पायदान पर खड़े व्यक्ति से शुरू होता है।पोषण को संरक्षण ही हमारी प्राथमिकता है।हम सामूहिक प्रयास से विभागीय कार्य को बेहतरीन बनायेगें। सुपरवाइजर पूनम त्रिपाठी, दीपाली सिंह ,लेखालिपिक प्रवीण श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव,अनुज सिंह के साथ मिथलेश विश्वकर्मा,सरोज कुमारी,किरनलता, प्रेमलता, सरोज भारती, रश्मि, चंद्रावती, संगीता व रीना आदि ने सामूहिक रूप से माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर अन्य कार्यकर्त्रियां व सहायिकाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button