कला-साहित्य
“नशा नाश की जड़ “

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नशा नाश की जड़ है,
नशा व्याधियों का गढ़ है।
डूबकर फिर उबर न पाये,
नशा वो दलदल है।
सिगरेट बीड़ी या शराब,
कर देती जीवन खराब।
लीवर किडनी डैमेज हो जाते,
पराश्रित बनकर ही रह जाते।
तम्बाकू को अपनाना,जैसे
मौत को गले लगाना।
कैंसर जैसा रोग है देती,
सुख चैन सब हर लेती।
कभी शौक तो कभी संगत में,
नशे को अपनाते हो ।
लत लग जाती है फिर ऐसी,
चाह छोड़ नहीं पाते हो।
इससे ऐसा क्या मिलता है,
जीवन दाव लगाते हो।
अपने संग परिवार को,
गर्त में क्यों गिराते हो ?
मानव तन मिला है खास,
धन का मत तुम करो नाश।
नशे से तुम दूर रहो,
जीवन से भरपूर रहो।
तन रहे स्वस्थ तुम रहो मस्त,
जीवन जियो जबरदस्त।
सोनल सिंह”सोनू”
कोलिहापुरी दुर्ग छ ग




