मथुरा

नसबंदी पखवाड़े में एक दर्जन पुरुषों के हुए सफल नसबंदी ऑपरेशन, 1416 महिलाओं की भी कराई गई नसबंदी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा। पुरुष नसबंदी पखवाड़े इस बार एक दर्जन पुरुषों ने नसबंदी ऑपरेशन करवाएं जबकि पखवाड़े के अंतर्गत 1416 महिलाओं की नसबंदी कराई। इस बार नसबंदी पकवाड़ा 22 नवंबर से शुरू होकर चार दिसंबर तक चला। हर वर्ष यह पखवाड़ा 21 नवंबर से चार दिसंबर तक मनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार 21 नवंबर को रविवार होने के कारण 1 दिन बाद यह प्रारंभ हुआ।पखवाड़ा का उद्देश्य बढ़ रही जनसंख्या को स्थिर कर परिवार में खुशहाली लाने और परिवार नियोजन के प्रति जन-समुदाय में जन जागरूकता भी लाना रहा। पखवाड़ा में पुरुषों का नि:शुल्क नसबंदी की सुविधा मिली। साथ ही उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी गयी। कुल 1 दर्जन पुरुषों ने नसबंदी कराई। इसी अवधि में 14 से 16 महिलाओं की नसबंदी ऑपरेशन कराए गए।मुख्य चिकित्साधिकारी डा.ए के वर्मा की देखरेख में यह पखवाड़ा मनाया गया। चिकित्सकों व नसबंदी कराने वालों को प्रोत्साहित किया गया।इस बार पुरुष नसबंदी पखवाड़ा की थीम ‘पुरुषों ने परिवार नियोजन अपनाया, सुखी परिवार को आधार बनाया रहा। इसी थीम पर जिले में पुरुष नसबंदी को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि आज भी प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता की आवश्यकता है। इसी के मद्देनजर जनपद में प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रकार का सहयोग किया जा रहा है।नोडल अधिकारी डा चित्रेश कुमार की देखरेख में पुरुष नसबंदी कराने पर शासन की ओर से प्रोत्साहन राशि के रूप में जिले में 2000 रुपये लाभार्थी के खाते में सीधे ट्रांसफर की गयी। परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डा. चित्रेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने पुरुष नसबंदी पखवाड़े के आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर दो चरणों में मनाया गया। प्रथम चरण में 22 से 28 नवंबर तक मोबीलाइजेशन चरण हुआ। इसमें परिवार नियोजन के स्थायी साधन नसबंदी को अपनाने के लिए पुरुषों की काउन्सलिंग की गयी। इसके बाद दूसरा चरण सेवा प्रदायगी का हुआ जो 29 नवंबर से चार दिसंबर तक चलाया गया। इसमें इच्छुक व पंजीकृत लाभार्थियों को ही नसबंदी की सेवा के साथ प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गयी। बाद में यह पकवाड़ा 11 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था। विदित हो कि परिवार नियोजन के ऑपरेशन यूपीटीएसयू की प्रतिनिधि सविता पांडेय की देखरेख में हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button