गोंडा

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कौड़ियाडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त जोधर को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कौड़िया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना कौड़िया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button