कला-साहित्य
“नारी जीवन”

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फिर कुछ सहा होगा
होठों से न कहा होगा
कानों से सुना होगा
आंखों से देखा होगा।
यादों का सिलसिला होगा
चाहा बेइंतहा होगा
बिछड़ने का गम रहा होगा
मिलने का वक्त नहीं मिला होगा।
फिर भी जीवन जिया होगा
घूंट घूंट ज़हर पिया होगा
आंचल में कोई छुपा होगा
जीवन उसके नाम किया होगा।
फिर कुछ…..
अर्चना त्यागी जोधपुर राजस्थान




