गोंडा

नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन मिशनशक्ति फेज-3 कार्यक्रम का शुभारंभ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा ।माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे  मिशनशक्ति फेज-3 के शुभांरभ कार्यक्रम के अवसर पर आज दिनांक 21.08.2021 को जिला पंचायत सभागार गोण्डा में आयोजित महिला सम्मान समारोह का आयुक्त श्री एस0वी0एस0 रंगाराव, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल डॉ0 राकेश सिंह द्वारा शुभांरभ किया गया। जिसमें मिशनशक्ति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली कुल 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र/मेडल देकर सम्मानित किया गया है। जिसमें से 11 फ्रन्टलाइन वर्कर महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। साथ ही सभी महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत राखी व covid -19 के बचाव हेतु मास्क भी वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना पूनम यादव ने जनपद गोंडा में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने एवं उनकी सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा अवांछनीय तत्वों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाहियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।  इस मौके पर आई0जी0 देवीपाटन डॉ0 राकेश सिंह द्वारा अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया गया व जनपद गोंडा के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं को अपने आस- पास के गावों की महिलाओं व बालिकाओं को अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी गोण्डा, पुलिस अधीक्षक गोण्डा,जनपद गोण्डा के अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button