कला-साहित्य

नारी ही नवरात्रि

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नारी तू है यत्र पत्र सर्वत्र नैना तेरे मद मस्त-मस्त…
दुर्गा भवानी कालिका वैष्णो चंडिका बन करे दुष्टों को पस्त-पस्त…
तेरे पराक्रम के आगे काल भैरव भी होते नतमस्तक…
युगों से धोती आई पापियों के पाप, गंगा सी सहती रही हर कष्ट-कष्ट…
मनमोहनी,जीवनदायिनी, स्वप्न सुंदरी,स्वचलित वाहिनी, रखती काल चक्र को गतिमान हर वक्त-वक्त…
व्यवस्थित रखे परिवार को संसार को प्रकृति के रचे इस ब्रह्मांड को, रहती खुद अस्त-व्यस्त….
इठलाती बलखाती कोमलांगिनी कहलाती, जीवन के वृक्ष पर शाखाओं सी लहराती अंदर से वज्र जैसी सख्त-सख्त….
यशोदा सा आंचल,पद्मावती का जौहर,जानकी का वनवास, देशप्रेम में उठा ले झांसी की रानी जैसे अस्त्र-शस्त्र….
राम,घनश्याम,शिवाजी का संग्राम अनगिनत वीरों को जनने वाली ना मांगे कभी कोई तख्त-तख्त….
शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा कुष्मांडा स्कंदमाता कात्यायनी कालरात्रि महागौरी सिद्धिदात्री सभी रूपों का समागम नारीशक्ति-नारीशक्ति….
सप्तमी अष्टमी नवमी के बहाने हे नारी हम भारतीय करते तेरी ही भक्ति-भक्ति….तेरी ही भक्ति-भक्ति…

अभिषेक दीक्षित
9303303222

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button