चर्चा-में

नितिन गडकरी एवं योगी ने मछलीशहर को दी करोड़ों की सौगात, कहा- पिछली सरकारों की थी छोटी सोच

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौनपुर के मछलीशहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद देश मे सड़क की क्रांति का अभूतपूर्व काम करने वाले भारत के सड़क परिवहन मंत्री ,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नितिन गडकरी का स्वागत अभिनन्दन। योगी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की ताकत बनने की ओर अग्रसर है, इस के लिए हाईवेज, इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी सोच होने चाहिए। छोटी सोच वाले प्रगति और विकास नही कर सकते, पिछली सरकारों के पास विजन ही नही था। योगी ने कहा कि इन क्रांतिकारी कार्यो के लिए सिर्फ एक नाम आता है, वो है नितिन गडकरी का। भगवान राम जिस मार्ग से माता जानकी को लेकर आये थे,उस मार्ग का विकास नितिन गडकरी जी का ही विजन था, राम वनगमन मार्ग का हाइवे भी गडकरी जी के ही विजन का नतीजा है।

योगी ने कहा कि कोरोना कालखंड में जौनपुर के किसान न सिर्फ अपने फल सब्जी निर्यात करता है, बल्कि जौनपुर की इमरती भी दुनिया के सामने स्वाद दे रही है। भारत को दुनिया की नई बड़ी ताकत बनाया जा रहा है, ये वो भारत नहीं है जो दुनिया का पिछलग्गू था, ये नया भारत है। हम समस्या को समस्या बने रहने नहीं देते, हम समस्या का समाधान करने वाले लोग हैं। समस्या को परिवारवादियों ने कभी समाधान नहीं किया, जो लोग माफियाओ को संरक्षण देकर व्यापारियों से वसूली करने वाले कभी विकास नही कर सकते। उन्होंने कहा कि ये डबल डोज की सरकार है, तो डबल डोज राशन भी मिल रहा है। इन्हीं के शासन में माफिया, पेशेवर गुंडे सत्ता के संरक्षण में अन्न राशन खा जाते थे। प्रवासी कामगार मजदूर सर्वाधिक 2 लाख लोग जौनपुर में आये थे, आज उन्हें हमने मुफ्त राशन दिया। बेरोजगारी भत्ता दिया। उन्हें रोजगार दिया, उन्हें उनके योग्यता अनुसार काम दिया। हमने अभी त्रिस्तरीय पंचायतों को विकास से सीधे जोड़ने के लिए नई घोषणायें की हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button