नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
आजमगढ़। राजतारा सेवा ट्रस्ट एवं स्वास्थ्य विभाग आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में राजातारा की स्मृति में 18 अगस्त को रामपुर जहानागंज में एक नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें सरकारी महकमें के रूप में राजकीय मेडिकल कॉलेज आज़मगढ की टीम डॉ. दीपक पाण्डेय के नेतृत्व में 5 अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों का आगमन हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी धनंजय पांडेय के नेतृत्व में टीम तथा निजी क्षेत्र के, डॉ. अमित सिंह,डॉ. पंकज जायसवाल, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. अंकुर राज सिंह, डॉ. संजय यादव सहित कुल डेढ़ दर्जन चिकित्सक और चिकित्सकीय स्टाफ ने मेडिकल हेल्थ कैंप में सहभागिता दी। इस मेडिकल कैंप में लगभग 200 मरीजों का इलाज हुआ और नि: शुल्क दवाएं वितरण किया गया।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित और फीता काट कर श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर महंत रामकृष्ण दास और क्षेत्रीय विधायक अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महंत रामकृष्ण दास ने कहा कि यह मानवता की सेवा है। यह धन्य है धरती जिस पर मां और पिताजी की सेवा की जाती है। उनके स्मृतियों में दीन दुखियों और दरिद्र नारायण की सेवा की जाती है। राजतारा सेवा ट्रस्ट का यह कार्यक्रम प्रेरणा और मानवता की सेवा का कार्यक्रम है। विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि राजतारा सेवा ट्रस्ट का यह पहल काबिले तारीफ है। गरीबों का नि: शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करना इंसानियत की सेवा है।
इस अवसर पर चिकित्सा शिविर में प्रतिभाग करने वाले सभी चिकित्सकों को अंगवस्त्रम् और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। सभी ने इस पहल की सराहना की। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में जनरल फीजिशियम, आर्थोपैडिक्स, ईएनटी. आई एक्सपर्ट, पिड्रियाट्रिक, कार्डियोलॉजी, स्किन, मूत्ररोग आदि रोगों से सम्बन्धित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों का परीक्षण किया। ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह मानवता की सेवा चलती रहेगी। हर साल हम 18 अगस्त को इस तरह का आयोजन करते रहेंगे। जिससे जनता का सीधा फायदा हो।




