कला-साहित्यविचार

नीद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

एक  लक्ष्य   जो   छूट  गया,

एक   सपना  जो  टूट  गया।

एक चाहतजो मिल ना पायी,

एक इच्छा जो कह ना पायी।

एक  रास्ता  जो  पलट  गया,

एक  फूल  जो  सिमट  गया।

सबहै अधूरे,फिर भी होते पूरे,

उड़ते  हैं  अपने  पंख  पसार,

आशाओं का करके  विस्तार।

वो   अनुपम    दिव्य    लोक,

जड़ चेतन का करके बिलोप।

करे    पूर्ण     सभी    उम्मीद,

हां   है  वो   सब    की   नींद।

कोई   रोक   नहीं  टोक  नहीं,

झूठे   सच   की   ओट   नहीं।

अभिलाषा का अपनाही गगन,

जीते हम  जीवन होके  मगन।

जो  मिली  घुटन  चेतन  रहके,

होता   विद्रोह    अवचेतन   से,

कर्तव्यों   का  बस   बोध  नहीं,

अधिकार का पाठ भी पढ़ते हैं,

मिलता   सारा  जो   छूट  गया,

अरमान जो काल तू लूट गया।

वो सब मुझे रोज ही मिलता है,

मन  हो  स्वच्छंद   विचरता  है,

मिलता प्रतिदिन एक नया गीत,

हां वो नींद,हां वो सब की नींद।

महिमा तिवारी,वरिष्ठ गीतकार कवयित्री व 

शिक्षिका स्वतन्त्र लेखिका व स्तम्भकार 

रामपुर कारखाना देवरिया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button