वास्तु-शास्त्र

नेगेटिव एनर्जी दूर करने में मदद करती है कैंडल्स, घर में लगाने से पहले इन बातों को जाने

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

वास्तु शास्त्र में दिशाओं को लेकर तो कई सारे नियमों का उल्लेख किया गया है लेकिन इस शास्त्र में मोमबत्ती को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। किस दिशा में कौन सी मोमबत्ती जलानी चाहिए इसके बारे में भी वास्तु शास्त्र में उल्लेख किया गया है। घर के अलग-अलग कोने में किस रंग की मोमबत्ती जलानी चाहिए आज आपको इसके बारे में बताएंगे। यह घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करने में भी मदद करती है परंतु इसे घर में लगाने से पहले कुछ बातों की जानकारी होना जरुरी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में….

पूर्व दिशा

मान्यताओं के अनुसार, पूर्व दिशा में कैंडल्स के कलर का ध्यान रखना चाहिए। इस दिशा में हरे रंग की मोमबत्ती लगाना बहुत ही शुभ मानी जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इससे जीवन में गति बनी रहती है और व्यक्ति की जीवन में तरक्की होती है।

दक्षिण दिशा

मोमबत्ती को वास्तु की दिशा यानी की अग्नि दिशा में जलाना शुभ माना जाता है। यहां पर इसे लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है।

उत्तर दिशा

इस दिशा में काले रंग की मोमबत्ती लगाना अच्छा माना जाता है। यह मोमबत्ती जीवन में आपकी सुरक्षा का संकेत देती है। घर से नेगेटिविटी दूर करने के लिए आप इस रंग की मोमबत्ती को अपने घर में लगा सकते हैं।

पश्चिम दिशा

घर की पश्चिम दिशा सफेद रंग की मोमबत्ती अच्छी मानी जाती है। यह मोमबत्ती शांति और सद्भावना का संकेत देती है।

पीली मोमबत्ती

घर में पीले रंग की मोमबत्ती लगाने से आपकी सफलता के योग बनते हैं। यह मोमबत्ती घर के लोगों के लिए सफलता के मार्ग खोलने में भी मदद करती है। माता लक्ष्मी के आगमन का द्वार खोलने के लिए इस मोमबत्ती को आप घर के मुख्य द्वार पर लगा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button