बॉलीवुड गपसप

नेहा धूपिया ने बेटे को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए शेयर की फोटो, लोगो ने कर डाला ट्रोल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अकसर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में छाई रहती है। वही इन दिनों वो अपने मदरहुड को सेलिब्रेट कर रही है। वो दूसरी बार मां बनने की वजह से काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। वही अब नेहा धूपिया अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करवाने की वजह से चर्चा में आ गयी हैं। उन्होंने ब्रेस्टफीडिंग को लेकर जागरूकता फैलने की भी कोशिश की है। नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी ब्वॉय की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बेटे को ब्रेस्टफीडिंग करवाती हुई नजर आ रही हैं। नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर इसके जरिए अपनी राय भी रखती रहती हैं। नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे का साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नेहा धूपिया ग्रे कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर में उन्होंने अपने बेबी ब्वॉय को पकड़ा हुआ है और उसको ब्रेस्टफीडिंग करवा रही हैं। इस तस्वीर में नेहा धूपिया अपने बेटे के साथ काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने जागरूकता फैलने वाला कैप्शन लिखा है। नेहा धूपिया ने कैप्शन में लिखा, ‘#freedomtofeed’।
सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस के फैंस सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर तारीफ भी कर रहे हैं, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने बेटे को ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए तस्वीर शेयर करने पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया है। एक यूजर ने नेहा धूपिया की तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, यह सब दिखाने की क्या जरूरत है। तो किसी ने लिखा है, कुछ रह गया है तो वह भी पोस्ट कर दो, कोई शर्मा चीज भी होती है। आजादी का मतलब भद्दापन नहीं होता है।श् एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट कर लिखा, यह freedomtofeed क्या होता है। इसको किसने मना किया फीड करने से ? ड्रामेबाज। इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर नेहा धूपिया को ट्रोल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button