नोएडा और दिल्ली मेट्रो में एक कार्ड से होगी यात्रा, 5वें स्थापना दिवस पर चंद्रयान-3 की थीम पर हुआ लॉन्च

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नोएडा। नोएडा और दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले मुसाफिर एक ही एक्सिस कार्ड से यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) दोनों कंपनियां मिलकर एक साथ काम कर रही है। एनएमआरसी के एमडी लोकेश एम ने बताया कि सभी टेक्निकल इशू दूर किए जा चुके है। जल्द ही इस नए कार्ड को लॉन्च किया जाएगा। आज एनएमआरसी अपना पांचवां स्थापना दिवस मना रहा है।
इस मौके पर एनएमआरसी ने अपना नया एक्सिस कार्ड (एसबीआई कार्ड ) भी लॉन्च किया। ये कार्ड चंद्रयान-3 की थीम पर बना है। जल्द ही ये कार्ड लोगों को मिलने शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि नोएडा में 1 जनवरी 2023 से करीब 8 हजार मुसाफिर एक्सिस कार्ड का प्रयोग कर रहे है। नया कार्ड पर चंद्रयान-3 की फोटो भी शामिल की गई है। जिसे हम सभी देश सफलता के तौर पर देखते है। एमडी ने कहा कि एनएमआरसी यहां तीन नए रूट जल्द बनाए जाएंगे।
पहला सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन तक इसकी डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। दूसरा मेट्रो डीपो से बोडाकी तक इसकी डीपीआर भी शासन के पास है और तीसरा नॉलेज पार्क ये प्रोसेस में है। जितनी ज्यादा राइडर शिप होगी एक्वा मेट्रो को उतना राजस्व मिलेगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। एमडी ने कहा कि अब सभी मेट्रो स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन लगा दी जाएगी। बार कोड स्कैनर लगाए गए, स्टेशनों पर चार्जिंग स्टेशन और लगेज काउंटर बनाए गए।
मेट्रो स्टेशन पर क्योस्क भी बनाए जा रहे है ताकि राजस्व को बढ़ाया जा सके। लोकेश एम ने कहा के एक संस्था तब ही चल सकती है जब उसके पास राजस्व के संसाधन पर्याप्त हो। वर्तमान में हम नोएडा प्राधिकरण से 110 करोड़ रुपए लेते है। इसे समाप्त कर अब आत्मनिर्भर बने जा रहे है। हमारे लिए राइडर शिप सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए हम फीडर बस भी चलाएंगे। इसे नोएडा प्राधिकरण चलाएगा। जिसे लास्टमाइल कनेक्टिविटी के लिहाज से बनाया जाएगा।
इससे मुसाफिर की मेट्रो तक रीच बढ़ेगी। इसी तरह एनएम आरसी एक मेट्रो एप लॉन्च करने जा रहा है। जिसके जरिए ई रिक्शा, ऑटो और बाइक के अलावा बसों में सीट तक बुक की जा सकती है। ये एप बनकर लगभग तैयार है। इसे भी लॉन्च किया जाएगा। इससे उन मुसाफिर को आसानी होगी जो मेट्रो से आते है और उनको स्टेशन के नीचे लोकल ट्रांसपोर्ट नहीं मिलता। उनके लिए ये काफी बेहतर ऑप्शन होगा।




