गोंडा

पंचायत भवन में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निदेशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मयंक कुमार जैन के आदेशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के सचिव श्री कृष्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता व श्री सभाजीत पाण्डेय जिला पंचायत राज अधिकारी गोण्डा की उपस्थिति में सम्पूर्ण भारतवर्ष में 02 अक्टूबर,2021 से 14 नवम्बर, 2021 तक मनाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अनुसरण में विधिक सेवा व सहायता गतिविधियों को जन- जन तक पंहुचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत झंझरी के पंचायत भवन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का संचालन करते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री अनूप कुमार श्रीवस्तव द्वारा बताया गया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समस्त ग्रामीण व्यक्तियों के स्वास्थ्य सुविधा एवं सुरक्षा की गारन्टी हेतु जगह-जगह पर सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का संचालन किया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य सम्बन्धित सुविधाओं के साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धित योजनाओं  के अंतर्गत लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं सुरक्षा गारन्टी योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड भी बनवाये जा रहे हैं, जिससे पात्र लाभार्थी चिन्हित प्राइवेट अस्पतालों में रूपये पांच लाख की मुफ्त चिकित्सा का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि पंचायती राज की अधिकतर योजनायें कम्प्यूटरीकृत हो गयी हैं, इस कारण अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से राहत मिल गयी है, समस्त जांच आदि आनलाइन कम्प्यूटर के माध्यम से करके सभी योजनाओं का त्वरित लाभ दिया जाने लगा है। इस अवसर पर गरिमा यादव सचिव/ग्राम विकास अधिकारी, पराविधिक स्वयं सेवक प्रभुनाथ, संजय कुमार, कन्हैया लाल तिवारी, मोहम्मद इरफान, महेश चन्द्र वर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा आदि अन्य कर्मचारीगण के साथ जनसमूह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button